स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में हुई चोट की पुष्टि, इस बीच सीएम आवास का एक और वीडियो आया सामने

CCTV वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. AAP सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो सीएम आवास का है और 13 मई का है. CCTV वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही हैं. इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं. इस बीच उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें उनको 4 जगह चोट लगने की पुष्टि हुई है.