फिर फंसी महुआ मोइत्रा, चली जाएगी सांसदी? जानिए पूरा मामला और क्या कहता है नया कानून

महुआ मोइत्रा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अभद्र टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है. कहा जा रहा है इसके कारण महुआ की संसद सदस्यता रद्द की जा सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा फिर एक बार मुसिबत में फंसती नजर आ रही हैं. दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. महुआ के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अभद्र टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता के तहत ये पहली एफआईआर दर्ज की गई है.