लंबी चुप्पी के बाद अब महुआ की पीठ थपथपा रहीं ममता, सांसदी गई तो TMC नेता का होगा फायदा?

ममता ने कहा कि, पार्टी के नेताओं की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी के बाद अब सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा महुआ जो कुछ भी संसद के भीतर कहती थीं, अब वही बातें बाहर कहेंगी

ADVERTISEMENT

Mahua with Mamata Banarjee
Mahua with Mamata Banarjee
google news

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस(TMC) की सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा वाले मामले में लंबे समय तक खामोश रहीं. पर अब वह कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर बोलते नजर आ रही हैं. महुआ कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे के बदले सवाल पूछने के आरोपों में घिरी हुई है. उनकी संसद सदस्यता भी जाने का खतरा है. ममता बनर्जी ने कहा है कि सदस्यता गई तो महुआ मोइत्रा का फायदा ही होगा. ऐसा क्यों कह रही हैं ममता बनर्जी?