हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देंगे खट्टर! दुष्यंत चौटाला की JJP के बिना हो सकता है नई सरकार का गठन
हरियाणा की सियासत में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रिमंडल सामूहिक तौर पर आज अपने पद से इस्तीफा दे सकता हैं.
ADVERTISEMENT

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and his deputy Dushyant Chautala from the JJP.
Haryana News: हरियाणा की सियासत में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रिमंडल सामूहिक तौर पर आज अपने पद से इस्तीफा दे सकता हैं. इसके बाद बीजेपी नए सिरे से अपने मंत्रिमंडल का गठन करेगी. दिलचस्प बात ये है कि, नए मंत्रिमंडल में प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी(JJP) को शामिल नहीं किया जाएगा. इंडिया टुडे के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा सरकार में ये फेरबदल की रणनीति JJP को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए बनाई गई है.