बीजेपी के सबसे यंग प्रेसिडेंट बने नितिन नबीन कौन है जिन्हें मोदी ने बताया अपना BOSS, बोले- 'हम तो कार्यकर्ता है'

BJP New Presiden Nitin Nabin: नितिन नबीन बने भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से उन्हें अपना ‘बॉस’ बताया. जानिए नितिन नबीन का पूरा राजनीतिक सफर, बिहार से दिल्ली तक की कहानी, उम्र, शिक्षा, लगातार 5 चुनावी जीत और BJP ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी.

ADVERTISEMENT

BJP new president
पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बताया अपना बॉस(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

Nitin Nabir Kaun Hai:भारतीय जनता पार्टी को आज यानी 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नबीन निर्विरोध तरीके से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत भी किया. इसी के साथ नितिन नबीन की भाजपा में नई पारी की शुरुआत हो गई है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने साफ कहा कि, नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं. अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष है और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं, बल्कि एनडीए के सभी साथियों के साथ तालमेल बनाना और देखना भी है.