Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव की पोस्ट पर जीतू पटवारी ने याद दिलाया लाड़ली बहनों से किया ये वादा
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना 2023 केे विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी. महिलाओं का वोट बीजेपी के पक्ष में चला गया. विधानसभा चुनाव में रिकार्ड जीत से बीजेपी की एमपी में फिर सरकार बनी.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सीएम के ट्वीट केे बाद लाड़ली बहना योजना फिर से सुर्खियों में है
जीतू पटवारी ने रि-पोस्ट करके सीएम को उनका चुनावी वादा याद दिलाया
Ladli Behna Yojna Update: मध्य प्रदेश में नया महीना शुरू होते ही लाड़ली बहना योजना सुर्खियों में रहती है. सीएम मोहन यादव की एक एक्स पोस्ट और उसे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिट्वीट करने से लाड़ली बहना योजना एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को फिर से लाड़ली बहनों से किया उनका चुनावी वादा याद दिलाया है. जिसके मुताबिक, लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने की बात कही गई है. बता दें कि सितंबर महीने की किश्त लाड़ली बहनों के खाते में 10 सितंबर तक आ सकती है. बता दें कि 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव में ये योजना बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी. महिलाओं का वोट बीजेपी के पक्ष में चला गया. विधानसभा चुनाव में रिकार्ड जीत से बीजेपी की एमपी में फिर सरकार बनी. लोकसभा चुनावों में लाड़ली बहनों की बदौलत कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया.
