हर ओर राम मंदिर की चर्चा पर बिहार में कर्पूरी ठाकुर पर कार्यक्रम कर रहे नीतीश, कौन हैं ये?

नीतीश कुमार ने 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अति पिछड़े वर्ग को अपनी ओर मोड़ने में कामयाब रहे. ऐसा माना जा रहा है कि अब जबकि लोकसभा चुनाव नजदीक है, तो नीतीश EBC वोटर्स को एकजुट करने में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

Karpuri Thakur, Nitish Kumar
Karpuri Thakur, Nitish Kumar
google news

Bihar 11th CM Karpuri Thakur: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या वह 25 जनवरी से पहले कोई नया सियासी फैसला लेने जा रहे हैं? सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल और विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) का साथ छोड़ देंगे? वैसे खुद उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस तरह की चर्चाओं को अफवाह बता रहे हैं. इस बीच बिहार में कर्पूरी ठाकुर पर किए जा रहे एक कार्यक्रम की भी काफी चर्चा है. सीएम नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे है.