OBC न भूलें कि आरक्षण कांग्रेस ने नहीं VP सिंह ने दिया- मायावती के निशाने पर कांग्रेस क्यों?

मायावती ने कांग्रेस को उसके सबसे बड़े चुनावी वादे जातिगत जनगणना को लेकर ही घेर लिया. मायावती का यह हमला सिर्फ कांग्रेस के सियासी हितों के लिए नुकसानदायक नहीं है. असल में विपक्ष के INDIA अलायंस की कई पार्टियां जातिगत जनगणना की मांग कर रही हैं.

ADVERTISEMENT

Mayawati
Mayawati
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार सियासत में फिर सक्रिय दिखी हैं. माया ने सोमवार को मध्य प्रदेश चुनावों में बीएसपी के चुनावी अभियान को धार दी. इस दौरान मायावती ने कांग्रेस को उसके सबसे बड़े चुनावी वादे को लेकर ही घेर लिया. मायावती ने जातिगत जनगणना कराने के कांग्रेस के वादों पर लोगों को पिछली सरकारों के काम याद दिला दिए. मायावती ने अपने चुनावी संबोधन में भरसक यही कोशिश की कि वह कांग्रेस को पिछड़ा-दलित विरोधी ठहरा जाएं. सवाल यह है कि क्या माया का कांग्रेस को लेकर यह टफ स्टैंड सिर्फ राज्यों के चुनावों तक है? या क्या मायावती ने एक तरह से 2024 को लेकर अपनी सियासी पोजिशनिंग अब साफ कर ली है?