NDA-INDIA से इतर बिहार में जनसुराज के साथ नया मोर्चा बनाने जा रहे PK, इस मास्टर प्लान से बदलेंगे बिहार 

Prashant Kishor Party Launch: जनसुराज की लॉन्चिंग के साथ प्रशांत किशोर बिहार में NDA-INDIA से अलग एक नया मोर्चा बनाने जा रहे हैं. उनका कहना है कि, पिछले 25-30 सालों में लोगों ने लालू प्रसाद के डर से बीजेपी को वोट दिया और कोई विकल्प नहीं होने के कारण बीजेपी के डर से लालू प्रसाद को वोट दिया,

ADVERTISEMENT

NewsTak
Jan Suraaj convenor Prashant Kishor at a public meeting in Patna, Aug. 4; (Photo: ANI)
google news

Prashant Kishor Party Launch: दूसरों को चुनाव लड़ाने वाले प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी मैदान में आने की तैयारी में हैं. 2 साल से पूरे बिहार में जनसुराज यात्रा निकालने के बाद 2 अक्टूबर यानी आज अपनी पार्टी लॉन्च करने जा रहे है. बिहार में 2025 यानी अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है इससे पहले पार्टी बनाकर प्रशांत किशोर पूरे फुल फॉर्म में लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं. जनसुराज की लॉन्चिंग से पहले इसके संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, '2 अक्टूबर को बिहार में 1 करोड़ से अधिक लोग मिलकर इस पार्टी की औपचारिक घोषणा करेंगे. पार्टी का नाम, संविधान, इसके प्रावधान और इसके नेतृत्व की घोषणा की जाएगी पार्टी. उन्होंने कहा कि, 'हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी बनाना, अध्यक्ष चुनना या चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाज को जगाना है.'