बृजभूषण के करीबी संजय ने जीता WFI का चुनाव, साक्षी मलिक ने रोते हुए किया ऐलान- कुश्ती को अलविदा

साक्षी मलिक ने कहा कि अगर कुश्ती संघ का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं. आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे.’

ADVERTISEMENT

Sakshi Malik say goodbye to wrestling
Sakshi Malik say goodbye to wrestling
Google CTA

News Tak : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली है. अब वह भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष होंगे. एक तरफ बृजभूषण खेमा इसे अपनी जीत बता रहा है, तो उनपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवान खेमे में मायूसी का आलम कुछ ऐसा है कि ओलंपियन रेसलर साक्षी मलिक ने रोते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है.