न चुनाव प्रचार का पैसा, न विज्ञापन देने का, फ्लाइट छोड़िए ट्रेन टिकट भी बुक नहीं करा पा रहे... क्या क्या बोले राहुल?

र्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है. ये नहीं कि जो सत्ता में हैं, उनका संसाधन पर एकाधिकार हो, ये नहीं कि उनका मीडिया पर एकाधिकार हो

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress Party on Bank Account Freeze: कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के फ्रीज किए जाने के संबंध में पार्टी ने आज एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. पार्टी ने अपने बैंक खातों को फ्रीज करने के संबंध में बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. पार्टी ने कहा, बीजेपी सरकार गलत तरीके से ऐसी कार्रवाई करके चुनाव से ठीक पहले मुख्य विपक्षी पार्टी की कमर तोड़ना चाहती है. विपक्षी पार्टी के खातों को फ्रीज करने को उन्होंने रणनीतिक रूप से साजिश करार दिया.