तेलंगाना चुनाव: रामप्पा मंदिर से शुरू होगी ‘विजयभेरी यात्रा’, कांग्रेस खेल रही हिंदुत्व कार्ड?

तेलंगाना में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआऱएस) के बीच माना जा रहा है. हालिया चुनाव पूर्व सर्वे में कांग्रेस यहां मजबूत नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस शुरू करने जा रही है विजयभेरी बस यात्रा
कांग्रेस शुरू करने जा रही है विजयभेरी बस यात्रा
google news

विधानसभा चुनाव 2023ः तेलंगाना चुनाव में क्या कांग्रेस हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है? ये चर्चा यूंही नहीं शुरू हुई है. असल में मंगलवार को कांग्रेस अपने नेता राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विजयभेरी यात्रा शुरू करने जा रही है. इस यात्रा की शुरुआत मुलुगू स्थित भगवान शिव के प्रचीन रामप्पा मंदिर से होगी. यह मंदिर 13वीं शताब्दी में बनाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी पूजा के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. पहले चरण में तीन दिन की यात्रा होगी. पहले दिन की यात्रा का समापन रामानुजपुरम में होगा.