केरल ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाला डोमिनिक मार्टिन कौन है, ‘यहोवा विटनेस ईसाई’ समुदाय से उसे कैसी खुन्नस?
डोमिनिक मार्टिन कोच्चि का रहने वाला है. उसने बताया कि ईसाई समुदाय की सभा के पास उसने तीन बम लगाए थे. मार्टिन ने कथित तौर पर जिस ‘येहोवा विटनेस (साक्षी) ईसाई’ समुदाय की सभा पर हमला किया, वह खुद भी कभी उसी का हिस्सा था.
ADVERTISEMENT

Dominic Martin, केरल ब्लास्ट न्यूज
Kerala Blast: रविवार को केरल के कोच्चि में सीरियल ब्लास्ट हुए. ये ब्लास्ट एक ईसाई धार्मिक सभा में किए गए, जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई, कई लोग घायल हैं. धमाकों के कुछ घंटे बाद ही डोमिनिक मार्टिन नाम के शख्स ने इनकी जिम्मेदारी ले ली. उसने त्रिशूर ज़िले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया. सरेंडर से पहले मार्टिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट भी किया. वीडियो में मार्टिन ने बताया है कि उसने धमाका क्यों किया.