स्विंग स्टेट हरियाणा और कर्नाटक में कौन मार रहा बाजी? देशभर की 543 सीटों में से बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें? जानिए 

योगेंद्र यादव ने कहा मुझे लगता हैं कि, इस बार के चुनाव में बीजेपी किसी भी हाल में बहुमत का आंकड़ा यानी 272 सीटें पाते नहीं दिख रही है. पार्टी 250 सीटों के आसपास सिमट सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Yogendra Yadav: लोकसभा चुनाव अब अपने ढलान पर है. दो फेज कि वोटिंग बची हुई है. 4 जून को मतगणना होनी है. करीब 427 सीटों पर वोटिंग होने के बाद किसे कितनी सीटें मिलने जा रही है इसे लेकर डिबेट चलर ही है. राजनैतिक पंडितों से लेकर चुनाव विश्लेषक सभी अपने-अपने आंकड़े बता रहे है. 2024 का चुनाव NDA vs INDIA का चुनाव है. चुनाव में की स्विंग स्टेट है जो बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे है. ऐसे ही दो राज्य कर्नाटक और हरियाणा है. इन राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. चुनाव के बीच इन्हीं दो राज्यों पर इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने राजनैतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव से बातचीत की हैं. आइए आपको बताते हैं इन राज्यों को लेकर क्या है योगेंद्र यादव का अनुमान.