आंध्र प्रदेश में किसे मिलेगी जीत? प्रशांत किशोर की ये भविष्यवाणी जगन मोहन रेड्डी को देगी टेंशन

आंध्र प्रदेश की राजनीति पर प्रशांत किशोर की राय या भविष्यवाणी को हल्के में नहीं लिया जा सकता. ऐसा इसलिए कि उन्होंने 2019 में जगन मोहन के लिए काम करते हुए बहुत करीब से आंध्र प्रदेश को समझा था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Andhra Pradesh: देश मेन लोकसभा चुनाव होने है. वहीं इस चुनाव से अलग आंध्र प्रदेश मेन दो-दो चुनाव होने है, एक लोकसभा का एक विधानसभा का. पूरे देश में ये सवाल है कि, मोदी जीतेंगे या राहुल गांधी, मोदी को रोक लेंगे. वहीं आंध्र प्रदेश में सवाल ये है कि, क्या वाईएसआरसीपी के जगन मोहन रेड्डी 2019 जैसी अपनी धमाकेदार जीत फिर से रिपीट करेंगे या नहीं. 2019 में जगन मोहन ने विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में जीतकर डबल धमाका किया था. तब जगन की जीत के आर्किटेक्ट माने गए थे इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर यानी PK जिन्होंने जगन के लिए चुनावों में काम किया था. वैसे तो प्रशांत किशोर अब किसी के लिए इलेक्शन मैनेजर का काम तो नहीं करते लेकिन देश के चुनावों पर अक्सर अपनी राय और भविष्यवाणियां करते रहे हैं.