Telangana election 2023: कांग्रेस बनेगी नंबर वन या BRS के सिर सजेगा ताज? जानें समीकरण

तेलंगाना चुनाव 2023: साल के अंत में हिन्दी पट्टी के राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भी चुनाव होने…

ADVERTISEMENT

Telangana Election
Telangana Election
Google CTA

तेलंगाना चुनाव 2023: साल के अंत में हिन्दी पट्टी के राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भी चुनाव होने वाला है. सभी दलों ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते मंगलवार को निजामाबाद में एक सभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने प्रदेश की वर्तमान केसीआर सरकार पर खूब निशाना साधा. पिछले दिनों राहुल गांधी ने भी एक रैली की थी, जिसमे भारी भीड़ देखने को मिली थी. अब सवाल ये उठता है कि, BJP अपने पूर्ववर्ती खराब प्रदर्शन से उबरकर, इस बार कोई बड़ा चमत्कार दिखा पाएगी? पीएम मोदी यहां का चुनावी समीकरण बदल पाएंगे या राहुल गांधी की भारत जोड़ो से तेलंगाना में कांग्रेस का परचम लहराएगा? जानें यहां का सियासी समीकरण.