बिजनौर: पति के अफेयर से परेशान थी गांव की सरपंच, बेवफाई-मानसिक यातना के कारण उठा लिया ये कदम
बिजनौर में एक महिला सरपंच की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के दौरान पति के कथित प्रेम संबंध और मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आई है. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

बिजनौर से आया बेवफाइ का मामला
एक घर, एक मजबूत पहचान और बाहर से सब कुछ सामान्य… लेकिन अंदर ही अंदर चल रही थी एक ऐसी लड़ाई, जिसका अंजाम किसी ने नहीं सोचा था. बिजनौर जिले में एक महिला सरपंच की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, पति के कथित प्रेम संबंध और मानसिक प्रताड़ना की कहानी सामने आती चली गई. जिसने अंत में एक जिंदगी लील ली.