बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी की दो पत्नियां, एक लखपति और दूसरी करोड़पति, जानें कितनी है कुल संपत्ति?

बीजेपी से राज्यसभा के प्रत्याशी के लिए चुन्नीलाल गरासिया का नाम कहीं ना कहीं चौंकाने वाला भी है. वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए उनके नामांकन में कई जानकारी सामने आई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chunni lal garasia: बीजेपी से राज्यसभा के प्रत्याशी के लिए चुन्नीलाल गरासिया का नाम कहीं ना कहीं चौंकाने वाला भी है. बीजेपी ने भी उन्हें पार्टी से वफादारी का बड़ा इनाम दिया है. वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए उनके नामांकन में कई जानकारी सामने आई है. गरासिया और उनकी पत्नी दोनों के पास ही करोड़ो की संपत्ति है. चुन्नीलाल गरासिया खुद करीब 3.67 करोड़ के मालिक है. गरासिया ने इनकम का सोर्स व्यापार और कृषि बताई है.