Alwar: CBI ने दो अस्पतालों में डाली रेड, 14 लाख रुपए में बच्चा बेचने का मामला
सीबीआई की टीम ने दो अस्पतालों में मारा छापा. दिल्ली से जुड़े हैं इस मामले के तार.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
सीबीआई की टीम ने अलवर के एक आईवीएफ सेंटर और एक निजी अस्पताल में छापामारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मामला दिल्ली के एक बच्चा बेचने वाले गैंग का है जिसके तार अलवर से जुड़े हैं. वहां से इनपुट मिलने के बाद सीबीआई की टीम अलवर पहुंची. हालांकि आईवीएफ सेंटर संचालक सभी दस्तावेज लेकर फरार हो गया. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आईवीएफ सेंटर संचालक ने 14 लाख रुपए में मेल बच्चा बेचा था. आईवीएफ सेंटर संचालक भाजपा से जुड़ा हुआ है.