अंता उपचुनाव में नरेश मीणा ने ठोकी ताल, नामांकन भरकर कही ये बात!

नरेश मीणा ने बारां की अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भर दिया है. परिवार और समर्थकों के साथ जनता को दंडवत प्रणाम किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Naresh Meena
Naresh Meena
google news

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. मंगलवार को नरेश मीणा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ अंता एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पत्नी, बच्चे, माता-पिता और कई समर्थक मौजूद रहे. नामांकन के बाद नरेश मीणा ने जनता को दंडवत प्रणाम किया और आशीर्वाद मांगा.