वसुंधरा राजे से मिलने के लिए डोटासरा ने किया 20 मिनट तक इंतजार, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात
राजस्थान की राजनीति में अंता उपचुनाव से पहले अचानक बढ़ी हलचल. बीकानेर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अप्रत्याशित मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. अब इस भेंट के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje and Govind Singh Dotasra
Anta Vidhan Sabha Chunav 2025: राजस्थान की सियासत में इन दिनों अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान पहले से ही चढ़ा हुआ है. इसी बीच बीकानेर एयरपोर्ट पर हुई एक मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है. ये मुलाकात थी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की. दोनों नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने बीकानेर पहुंचे थे. बता दें कि रामेश्वर डूडी का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. इसके बाद प्रदेश के तमामबड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने बीकानेर पहुंच रहे हैं.
