वीरांगनाओं से दुर्व्यवहार: अपनों से ही घिरी गहलोत सरकार, पायलट के बाद अब इन विधायकों ने की ये मांग
Jaipur: जयपुर में पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को धरने से उठाने के बाद अब गहलोत सरकार घिरती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस द्वारा शुक्रवार को की गई कार्रवाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में विपक्ष के बाद कांग्रेसी विधायक भी सीएम गहलोत को घेर रहे हैं. इससे पहले […]
ADVERTISEMENT

Jaipur: जयपुर में पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को धरने से उठाने के बाद अब गहलोत सरकार घिरती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस द्वारा शुक्रवार को की गई कार्रवाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में विपक्ष के बाद कांग्रेसी विधायक भी सीएम गहलोत को घेर रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार को टोंक दौरे के दौरान पायलट ने भी गहलोत सरकार पर इस मामले को लेकर सवाल खड़े किए थे. इस मामले में पुलिस और सांसद किरोड़ीलाल के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. जिसके बाद उन्हें गर्दन में चोट भी आई है. जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.