धौलपुर: BJP नेता के बेटे की MP में निर्मम हत्या, गला घोंटकर गोली मारने फिर लाश जलाने का आरोप

Dholpur News: धौलपुर जिले के भाजपा नेता एवं बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रशांत परमार के पुत्र की भाजपा शासित मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद हत्यारे डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए झांसी के पास ले गए और करारी स्टेशन […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Dholpur News: धौलपुर जिले के भाजपा नेता एवं बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रशांत परमार के पुत्र की भाजपा शासित मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद हत्यारे डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए झांसी के पास ले गए और करारी स्टेशन के पास जंगल में झाड़ियों में जलाकर डेड बॉडी को फेंक दिया. मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने अधजली अवस्था में लाश को बरामद कर लिया है. पुलिस ने नामजद आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. पीड़ित बीजेपी नेता प्रशांत परमार ने ग्वालियर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, कहा कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद पुत्र बच जाता. लेकिन पुलिस ने मंगलवार की शाम से इस मामले को सीरियस नहीं लिया. अब सवाल उठता है कि बीजेपी के राज्य में बीजेपी के नेता के पुत्र की हत्या कर दी जाती हैं और पुलिस मामले में तत्काल एक्शन नहीं लेती हैं. मामले को लेकर बीजेपी नेता प्रशांत परमार ने विश्वविद्यालय थाना ग्वालियर में मामला दर्ज कराया है.