'ठांय-ठांय'..अलवर में रेस्टोरेंट पर फायरिंग, कर्मचारी को थमाई 1 करोड़ की पर्ची..पैसे न देने पर माथे पर गोली मारने की दी धमकी

​​​​​​​Alwar Crime News: अलवर शहर के जेल सर्किल के पास साई लीला रेस्टोरेंट पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की. उसके बाद रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों को एक पर्ची थमाई और उसके बाद फरार हो गए. पर्ची में लिखा था एक करोड़ चाहिए, नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी.

ADVERTISEMENT

alwar
alwar
Google CTA

Alwar Crime News: अलवर शहर के जेल सर्किल के पास साई लीला रेस्टोरेंट पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की. उसके बाद रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों को एक पर्ची थमाई और उसके बाद फरार हो गए. पर्ची में लिखा था एक करोड़ चाहिए, नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी. अभी तो ट्रेलर था. रंगदारी की पर्ची में चार बदमाशों के नाम भी लिखे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप बच गया. शहर में नाकेबंदी की गई. शहर से बाहर जाने वाले व शहर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर देर रात तक वाहनों की जांच पड़ताल की गई.