MP की बदहाल स्वास्थ्य सेवा: अस्पताल के गेट पर ही फंसी रही एंबुलेंस, गेट नहीं खुला और चली गई मरीज की जान

MP health system failure: मध्य प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और चौंकाने वाली तस्वीर सतना से सामने आई है, जहां अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला और इलाज से पहले ही मरीज की मौत हो गई. वायरल वीडियो ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और 108 एंबुलेंस सिस्टम की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है.

ADVERTISEMENT

MP health system failure
अस्पताल की गेट पर हीं फंसी रही एंबुलेंस
Google CTA

मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. सतना जिले में एक गंभीर मरीज अस्पताल के दरवाजे तक तो पहुंच गया, लेकिन एंबुलेंस का गेट लॉक हो जाने की वजह से उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका. जब तक गेट तोड़ा गया और मरीज को अंदर ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.