गफरुद्दीन मेवाती जोगी और तगाराम भील कौन हैं, जिनको मिलने जा रहा है पद्म श्री अवर्ड, जानें इनकी कहानी
अलवर के भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी और जैसलमेर के तगाराम भील को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा. इन कलाकारों ने अभावों में रहकर भी विलुप्त होती लोक विधाओं को न केवल जिंदा रखा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है.
ADVERTISEMENT

padma shri award 2025
Gafuruddin Mewati Jogi Bhapan: राजस्थान से इस बार राज्य के दो दिग्गज लोक कलाकार अलवर के गफरुद्दीन मेवाती जोगी और जैसलमेर के तगाराम भील को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री के लिए चुना गया है. गफरुद्दीन मेवाती ने जहां 'भपंग' वादन और मेवाती लोक गीतों को लंदन पेरिस तक पहुंचाया, वहीं तगाराम भील ने मरुस्थल की विषम परिस्थितियों में भील समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखा.