हॉस्पिटल, थाना, स्कूल हर तरफ सैलाब, एक मकान पानी में डूबा..पूरा परिवार लापता, जयपुर में आफत बनी बारिश

Jaipur Rain: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. जिसके बाद राजधानी जयपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश आफत बन गई. सड़क से लेकर घरों तक पानी घुस गया है. वहीं बुधवार रात से राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर कई घंटों से जारी है.

ADVERTISEMENT

jaipur rain weather
jaipur rain weather
google news

Jaipur Rain: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. जिसके बाद राजधानी जयपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश आफत बन गई. सड़क से लेकर घरों तक पानी घुस गया है. वहीं बुधवार रात से राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर कई घंटों से जारी है. तेज बारिश ने लोगों के लिए आफत कर दी है. लोग अपने काम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जयपुर में एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन, पुलिस थानों से लेकर अस्पताल सब पानी-पानी हो गया. वही सड़के जहां दरिया बन गई तो कच्ची बस्तियां जलमग्न नजर आने लगी. इस दौरान जगह-जगह सड़के धंस गई जिसमें स्कूल बस, रिक्शा, कारें और बुलडोजर तक धंस गए.