'इस्लाम खतरे में है...हथियार लेकर पहुंचे', मस्जिद से अनाउंस हुआ फिर शुरू हुआ राजस्थान-हरियाणा सीमा पर तनाव!
Rajasthan-Haryana Border Clash: बुजुर्ग की 13वीं का सामान लेने के लिए गए युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल के बाद हुआ था विवाद शुरू, लोगों को इकट्ठा करने के लिए मस्जिद से लगाई गई थी आवाज, 2023 की ब्रजमंडल यात्रा के बाद से आए दिन सीमावर्ती गांव में हो रहे है विवाद
ADVERTISEMENT

Rajasthan-Haryana border clash
Rajasthan-Haryana Border Clash: राजस्थान हरियाणा सीमा पर तनाव के हालात बने हुए हैं. मंगलवार को सीमावर्ती दो गांव के बीच हुई पथराव की घटना के बाद कई गाड़ियों व दुकानों में आग लगा दी गई. इस घटना में हरियाणा सीमा के हिंदुओं के गांव मुंडाका के 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और क्षेत्र में पुलिस की गस्त चल रही है. सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है. घटना के बाद हिंदू समाज के लोग खासे डरे हुए हैं. उनका आरोप है कि उनके गांव के आसपास मेव समाज के गांव हैं. इसलिए वो लोग मेवात क्षेत्र में अल्पसंख्यक बन कर रह गए हैं. इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों ने पंचायत की. जिसमें चौकीदारी करके गांव का पहरा देने का फैसला लिया गया.