झुंझुनू में 'चालाक बहू' ने रची खुद के घर में लूट की साजिश, पलंग के नीचे छिपाया 10 लाख का सोना लेकिन ऐसे खुला राज
Jhunjhunu fake robbery case: राजस्थान के झुंझुनू जिले के डूंडलोद गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चालाक बहू ने खुद के ही घर में 10 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी रच दी. महिला ने खुद के हाथ-पैर बांधकर चाकू की नोक पर लूट का नाटक किया, लेकिन पुलिस की जांच में पलंग के नीचे छिपा सोना बरामद होते ही साजिश का पर्दाफाश हो गया. जानिए पूरी घटना.
ADVERTISEMENT

झुंझुनू मे लूट का हुआ खुलासा
राजस्थान के झुंझुनू जिले के डूंडलोद गांव से एक ऐसी सनसनीखेज साजिश सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. यहां घर की बहू ने ही अपने ही घर में लाखों की लूट का ऐसा परफेक्ट प्लान रचा कि पहली नजर में पुलिस भी चकमा खा गई. महिला ने न सिर्फ घर का सामान बिखेरा बल्कि खुद के हाथ-पैर बांधकर चाकू की नोक पर लूट होने की कहानी गढ़ दी. हालांकि, अपराध की यह स्क्रिप्ट ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और पुलिस की पैनी नजरों ने घर के पलंग के भीतर छिपे उस सच को ढूंढ निकाला जिसे महिला ने बड़ी चालाकी से दबाया था. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.