करौलीः हिंडौन में दूषित पानी से चलते 2 की मौत, सरकार ने मांगी रिपोर्ट
Karauli News: हिंडौन सिटी में दूषित पेयजल आपूर्ति से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़कर 135 के पार हो गया है. अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी हैं. लगातार हो रही मौत और मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच जलदाय और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया […]
ADVERTISEMENT

Karauli News: हिंडौन सिटी में दूषित पेयजल आपूर्ति से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़कर 135 के पार हो गया है. अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी हैं. लगातार हो रही मौत और मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच जलदाय और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया है. वार्ड में कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार हिंडौन के शाहगंज निवासी 12 वर्षीय बालक देव कुमार को दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां मासूम की मौत हो गई. इसी दौरान दत्तात्रेय पाड़ा निवासी 65 वर्षीय रतन धोबी ने भी दम तोड़ दिया.जिसे लेकर सरकार ने रिपोर्ट मांगी है.