अंकिता भंडारी हत्याकांड में वायरल ऑडियो पर उत्तराखंड पुलिस ने लिए बड़ा एक्शन, ADG बोले-किसी भी स्तर पर नहीं होगी लापरवाही
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप्स पर उत्तराखंड पुलिस ने आधिकारिक बयान सामने आया है. उत्त्तराखंड पुलिस के अपर महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि इस संबंध में पुलिस द्वारा दो FIR दर्ज की गई हैं और उनकी जांच जारी है. इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि अगर किसी के पास कोई तथ्य या साक्ष्य हों तो वे जांच एजेंसियों के साथ साझा कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो को लेकर दर्ज हुई FIR
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपना आधिकारिक पक्ष रखा है. उत्त्तराखंड पुलिस के अपर महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि ये मामला अत्यंत संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसकी जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की. ADG ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तुरंत एक सीनियर महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया. ADG ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया गया और मजबूत पैरवी के जरिए ये सुनिश्चित किया गया कि उन्हें किसी भी स्तर पर जमानत न मिल सके.