क्या किरोड़ीलाल मीणा वापस लेंगे अपना इस्तीफा! सामने आया पत्नी गोलमा देवी का बड़ा बयान
पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा है कि किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है और वो उसे वापस नहीं लेंगे.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में दौसा सीट (Dausa Loksabha Seat Result) से बीजेपी की हार के बाद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है. चर्चाएं ये भी हैं कि किरोड़ीलाल मीणा इस्तीफा वापस ले सकते हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena Resignation) बड़ा पद नहीं मिलने से पार्टी से नाराज थे, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया. अब इन सब चर्चाओं के बीच किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी का बड़ा बयान सामने आया है.