कोटा: 9 दिन से लापता कोचिंग छात्र के मामले में बड़ा अपडेट, गंध पाकर उस तक पहुंच पाई टीम
एमपी के ब्यावर का रहने वाला रचित 11 फरवरी को टेस्ट देने के लिए कोटा के महावीर नगर में स्थित अपने हॉस्टल से निकला था. 12 फरवरी को उसका बैग, चाकू और रस्सी गडरिया महादेव मंदिर के पास मिला था.
ADVERTISEMENT

कोटा में रहकर JEE की तैयारी करने वाले कोचिंग छात्र रचित के लापता होने के 9 दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है. रचित का शव गरडिया महादेव मंदिर इलाके में पहाड़ी और पेड़ के बीच फंसा हुआ देखा गया है. पिछले 9 दिनों से रचित को पुलिस को पुलिस के करीब 60 जवान और निगम की टीम ढूंढ रही थी. रचित के परिवार के लोग भी टीम के साथ उसे ढूंढने में लगे थे. सोमवार को दुर्गंध आने के बाद जब लोग उस तरफ बढ़े तो रचित का शव दिखाई दिया.