Rajasthan: भजनलाल सरकार ने IAS टीना डाबी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पति प्रदीप गंवाड़े को भी मिली नई पोस्टिंग
108 IAS officers Transferred in Rajasthan: भजनलाल सरकार ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 108 IAS अधिकारियों की तबालता सूची जारी की है. इस सूची का लंबे समय से अधिकारी इंतजार कर रहे रहे थे, अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर तंज कसा था.
ADVERTISEMENT

tina pradeep
IAS Transferred in Rajasthan: भजनलाल सरकार ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 108 IAS अधिकारियों की तबालता सूची जारी की है. इस सूची का लंबे समय से अधिकारी इंतजार कर रहे रहे थे, अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर तंज कसा था. लेकिन गुरुवार देर रात शासन सचिव से लेकर कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इस सूची में राजस्थान की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी का नाम भी शामिल है, टीना डाबी को बाड़मेर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन को जयपुर विकास प्राधिकरण में लगाया गया है. इसके अलावा टीना डाबी के पति IAS प्रदीप गांवड़े को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.