Dholpur Crime: 7 महीने की शादी... 4 महीने की प्रग्नेंसी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि अपनी ही पत्नी को पंकज ने जिंदा जला डाला

Dholpur Crime: धौलपुर के इच्छापुरा गांव में 7 महीने की नवविवाहिता गुड़िया की दहेज के लिए हत्या कर ससुराल वालों ने चोरी-छिपे चिता जलाने की कोशिश की, जिसे मायके वालों ने समय रहते रोक दिया.

ADVERTISEMENT

धौलपुर में हैरान करने वाला मामला आया सामने
धौलपुर में हैरान करने वाला मामला आया सामने
google news

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मनिया थाना क्षेत्र के इच्छापुरा गांव में एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. ससुराल वालों ने न केवल उसकी जान ली, बल्कि सबूत मिटाने के लिए मायके वालों को बिना सूचना दिए घर के पीछे ही उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की.