Rajasthan Weather: बीकानेर से जयपुर तक सर्दी का कहर, जानें 6 जनवरी को कौन से जिलों में सबसे ज्यादा ठंड
6 जनवरी को राजस्थान में सुबह घना कोहरा और रात में कड़ाके की ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी जिलों में ठंड अधिक, वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 4 और 5 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने ठंड और कोहरे का असर साफ तौर पर महसूस किया और अब 6 जनवरी को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह-शाम ठंड और कई इलाकों में घना कोहरा परेशान करता रहेगा.