Rajasthan Election: बालकनाथ की हार होगी या जीत, रिजल्ट से पहले आई यह अहम जानकारी

Rajasthan Election: तिजारा विधानसभा (Tijara) से बीजेपी से सांसद बालकनाथ (Balaknath) प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस से इमरान खान मैदान में हैं. वहीं आजाद समाज पार्टी की ओर से उदमीराम पोसवाल उम्मीदवार है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: बालकनाथ की हार होगी या जीत, रिजल्ट से पहले आई यह अहम जानकारी
Rajasthan Election: बालकनाथ की हार होगी या जीत, रिजल्ट से पहले आई यह अहम जानकारी
google news

Rajasthan Election: राजस्थान में बीजेपी ने इस बार 7 सांसदों को मैदान में उतारा है. तिजारा से भाजपा ने अलवर सांसद बालक नाथ (Balaknath) को उम्मीदवार बनाया है. इस बार तिजारा विधानसभा (Tijara) क्षेत्र में चुनाव में धुव्रीकरण का असर वोटिंग प्रतिशत में दिखाई दिया. पिछली बार की तुलना इस बार वोटिंग अधिक हुई. अब यह बढ़ा हुआ मतदान किसके पक्ष में रहेगा. यह 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों में पता चलेगा. हालांकि नतीजों से पहले सोशल मीडिया पर एक संभावित रिजल्ट की लिस्ट वायरल हो रही है. इस लिस्ट में प्रदेश की 199 सीटों पर कौन आगे हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है. आइए वायरल हो रही लिस्ट के आधार पर आपको बताते हैं तिजारा में कौन आगे हैं.