Rajasthan: वोटिंग से 5 मिनट पहले चुनाव रद्द, छुट्टी पर चले गए रिटर्निंग अधिकारी, कांग्रेस का आरोप, 'हार के डर से बीजेपी...'
Rajasthan Politics: हनुमानगढ़ जिले के भादरा नगरपालिका (Hanumangarh Municipality elections) में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव में नया मोड आ गया है. दरअसल, चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने के बाद चुनाव टाल दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Hanumangarh Municipality elections
Rajasthan Politics: हनुमानगढ़ जिले के भादरा नगरपालिका (Hanumangarh Municipality elections) में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव में नया मोड आ गया है. दरअसल, चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने के बाद चुनाव टाल दिया गया है. वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "हार के डर से लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है भाजपा".