"मैदान में आओ, पायलट-जुली सब तैयार हैं": बीजेपी पर भड़के दौसा विधायक DC Bairwa, पंचायत चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने बीजेपी सरकार को विकास के मुद्दों पर घेरा. सचिन पायलट और टीकाराम जुली का जिक्र करते हुए चुनाव की चुनौती दी. जानिए राजस्थान की राजनीति और पंचायत चुनाव पर उनका बड़ा बयान.

NewsTak
बीजेपी पर भड़के कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा.
social share
google news

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है. दौसा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा (DC Bairwa) ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. सुबह के समय योगाभ्यास के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए बैरवा ने सरकार को विकास के असली मुद्दों पर डिबेट करने की चुनौती दी. 

"असली मुद्दों पर करो बात"- बैरवा

विधायक दीनदयाल बैरवा ने बीजेपी की 'विकास बुकलेट' पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है. उन्होंने कहा, "आप हॉस्पिटलों, स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं के रोजगार की बात क्यों नहीं करते? केवल खेतों की तारबंदी और नालियों के आंकड़े गिनाने से विकास नहीं होता. अगर दम है तो असली मुद्दों पर डिबेट करो, हमारे नेता सचिन पायलट, डोटासरा और टीकाराम जुली पूरी तरह तैयार हैं."

चुनाव से डर रही है सरकार? 

पंचायत राज चुनावों में हो रही देरी को लेकर बैरवा ने सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट की लताड़ के बावजूद सरकार बहानेबाजी कर रही है. बैरवा ने कहा, "बीजेपी चुनाव से डर रही है. वे सरपंचों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं और रिकवरियां निकाल रहे हैं, लेकिन जनता तैयार बैठी है, आगामी पंचायत चुनाव में इन्हें अपनी हकीकत पता चल जाएगी."

यह भी पढ़ें...

दौसा की अनदेखी का आरोप 

दौसा के मुद्दों पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के बजट में दौसा जिले का नाम तक गायब है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते वे लगातार बिजली, पानी और किसानों की समस्याओं के लिए धरने और प्रदर्शन कर रहे हैं. बैरवा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और बीजेपी का 'बिखराव' वाला दावा महज एक भ्रम है. 

विधायक की दिनचर्या और योगा 

राजनीतिक चर्चा के साथ ही विधायक ने अपनी फिटनेस का राज भी साझा किया. उन्होंने बताया कि वे पिछले 20 सालों से नियमित रूप से सुबह 5 बजे उठकर योगा और व्यायाम करते हैं. उन्होंने युवाओं और साथियों को संदेश दिया कि 'पहला सुख निरोगी काया' है, इसलिए बिजी शेड्यूल में से कम से कम एक-डेढ़ घंटा खुद के लिए जरूर निकालें. 

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल

    follow on google news