सिकुड़ चुकी थी आंतें, अंदरूनी अंग पड़ गए थे लाल... साध्वी प्रेम बाईसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे!

Sadhvi prem Baisa Death Mystery: राजस्थान की युवा साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां इंजेक्शन, पोस्टमार्टम के संकेत और मौत के बाद किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट जांच के केंद्र में हैं. अब इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और विसरा जांच का इंतजार कर रही है.

Sadhvi Prem Baisa death case
Sadhvi Prem Baisa death case
social share
google news

राजस्थान की चर्चित युवा साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक हुई मौत अब एक रहस्य बनती जा रही है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नए सवाल सामने आ रहे हैं. इंजेक्शन, पोस्टमार्टम के शुरुआती संकेत और मौत के बाद किया गया सोशल मीडिया पोस्ट. इन सबने इस मामले को और भी पेचीदा बना दिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर कोई साजिश.

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि 28 जनवरी की शाम करीब 5 बजे कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित ने साध्वी को इंजेक्शन लगाया था. इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों में उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी. पिता वीरमनाथ और आश्रम के सेवादारों के अनुसार स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल तक ले जाने का भी पूरा मौका नहीं मिला. रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

यहीं से जांच का केंद्र वह इंजेक्शन बन गया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक सामान्य समझे जाने वाले इंजेक्शन ने जान ले ली?

यह भी पढ़ें...

पोस्टमार्टम के शुरुआती संकेतों ने बढ़ाए सवाल

1. आंतों का सिकुड़ना- सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने पाया कि मौत से पहले साध्वी की आंतें और पेट के कुछ अंदरूनी हिस्से सिकुड़ गए थे. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा गंभीर बीमारी या किसी तेज रिएक्शन के कारण हो सकता है. अब सवाल उठ रहा है क्या कोई पुरानी बीमारी थी या दवा का असर?

2. अंदरूनी अंगों का लाल होना- पोस्टमार्टम में कुछ अंग लाल पाए गए. फॉरेंसिक विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा इंफेक्शन या जहर दोनों की वजह से हो सकता है. यही कारण है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला दवा के रिएक्शन का है या किसी जहरीले पदार्थ का.

3. नीले पड़े नाखून- डॉक्टरों ने हाथ-पांव के नाखून नीले होने की बात भी नोट की. अक्सर इसे प्वाइजनिंग से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर भी ऐसा हो सकता है. पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है.

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

कौन से इंजेक्शन लगाए गए थे?

जांच में सामने आया कि साध्वी को दो इंजेक्शन दिए गए थे, डायनापार (डाइक्लोफिनैक) और डेक्सोना (डेक्सामेथासोन). ये दवाएं दर्द, सूजन और चोट में दी जाती हैं, लेकिन आम तौर पर डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है.

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, कभी-कभी इन दोनों दवाओं को एक साथ या एक ही सीरिंज से देने पर गंभीर कार्डियोवैस्कुलर समस्या, यहां तक कि हार्ट फेल का खतरा भी हो सकता है. पेट की दिक्कतें, चक्कर और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है. साध्वी के मामले में यही लापरवाही तो नहीं हुई यह भी जांच का विषय है.

कंपाउंडर देवी सिंह का कहना है कि उसने पुराने प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर इंजेक्शन लगाए थे. उसे खुद भी समझ नहीं आ रहा कि यह जानलेवा कैसे साबित हुआ.

मौत के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ी उलझन

मामला तब और जटिल हो गया जब साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट से मौत के करीब चार घंटे बाद एक पोस्ट सामने आया, जिसे शुरुआत में सुसाइड नोट माना गया. लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि वह पोस्ट साध्वी ने नहीं लिखी थी.

पूछताछ में सामने आया कि पोस्ट ड्राइवर भोमाराम ने लिखा था और उसका कंटेंट साध्वी के पिता ने बताया था. पिता के अनुसार एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से उनकी बेटी काफी मानसिक तनाव में थी. अस्पताल ले जाने से पहले उसने कहा था कि अगर वह बच न सके तो कम से कम उसे न्याय जरूर मिले. इसी भावुक स्थिति में पिता ने ड्राइवर से वह संदेश पोस्ट करवाया. अब पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर रही है.

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

फॉरेंसिक जांच पर टिकी सच्चाई

अब तक कई दौर की पूछताछ हो चुकी है और सभी बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है. पुलिस ने करीब 40 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. जिनमें रसोई का सामान, कपड़े, कंघी, इंजेक्शन के रैपर, नीडल और दवाएं शामिल हैं.

साध्वी के तीन मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में हैं. दो फोन अनलॉक हो चुके हैं, जबकि तीसरे का पासवर्ड फॉरेंसिक टीम की मदद से खोला जा रहा है. इसके अलावा उस प्राइवेट वीडियो में दिख रही तीसरी महिला से भी पूछताछ की तैयारी है जिसने इस मामले को पहली बार चर्चा में ला दिया था.

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

अभी बाकी है अंतिम जवाब

फिलहाल साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का सच विसरा रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच पर निर्भर है. जब तक ये रिपोर्ट सामने नहीं आतीं तब तक इंजेक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट और संभावित साजिश जैसे सवाल हवा में ही रहेंगे. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. ताकि इस रहस्यमय मौत से पर्दा उठ सके.

ये भी पढ़ें: पिता वीरमनाथ से तीसरी बार पूछताछ, 40 सैंपल की DNA जांच... अभी तक क्यों नहीं सुलझी साध्वी प्रेम बाईसा के

ये भी पढ़ें:  'इंजेक्शन के बाद नाखून पड़ गए थे हरे...', मौत से पहले कमरे से क्यों बदहवास होकर भागी थीं साध्वी? करीबी का बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: Prem Baisa Death Case: साध्वी को इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर का बड़ा खुलासा, बताया उस रात कौन सी दवा दी

    follow on google news