बिहार में चुनाव से पहले 'पाग विवाद' ने गरमाया माहौल, मैथिली ठाकुर का पाग में मखाना रखकर खाने का वीडियो वायरल

Maithili Thakur Viral Video: बिहार चुनाव से पहले मिथिला की शान ‘पाग’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का पाग में मखाना रखकर खाने का वीडियो वायरल हो गया है. इससे पहले बीजेपी विधायक केतकी सिंह का पाग फेंकने का वीडियो चर्चा में था.

ADVERTISEMENT

Maithili Thakur viral video
मैथिली ठाकुर का पाग में मखाना रखकर खाते वीडियो वायरल
google news

बिहार विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है. इस चुनाव से पहले सियासी गलियारों को मिथिला की शान कहे जाने वाले 'पाग' ने गरमा दिया है. बीजेपी नेता केतकी सिंह का पाग फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि, दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीटे से उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का पाग में मखाना रखकर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इसे मिथिला का अपमान बता रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.