पाग फेंकने के मामले में केतकी सिंह ने दी सफाई, बोली- 'पाग मेरे लिए भी सम्मान...', ब्राह्मणों को लेकर कही ये बड़ी बात

दरभंगा के अलीनगर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ‘पाग’ फेंकने को लेकर बीजेपी विधायक केतकी सिंह विवादों में आ गईं. वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्होंने सफाई दी है. केतकी सिंह ने कहा कि ‘पाग मेरे लिए भी सम्मान का प्रतीक है’ और उन्होंने मिथिला, ब्राह्मण समाज और बेटी सम्मान को लेकर बड़ी बात कही है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पाग विवाद पर दी सफाई
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पाग विवाद पर दी सफाई
google news

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मिथिला क्षेत्र में एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. बवाल है मिथिला की शान 'पाग' का. दरअसल चुनाव के मद्देनजर बीते कल यानी 22 अक्टूबर को दरभंगा के अलीनगर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बांसडीह (यूपी) से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने पाग फेंक दिया. इससे वहां मौजूद लोगों के भावना ठेस पहुंची और लोग उनका विरोध करने लगे. लेकिन अब केतकी सिंह ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि पाग मेरे लिए भी एक सम्मान का विषय है और इसके लिए हमारे दिल में सम्मान भी है. साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज के लिए भी बड़ी बात कहीं. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा विवाद और विधायक ने क्या कुछ कहा?