Rajasthan Weather update: अगले 3-4 दिन तक उदयपुर और बीकानेर में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक कुछ स्थानों पर खासतौर से उदयपुर संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पूरे राजस्थान से मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं.

point

7 अक्टूबर तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में आज यानी 2 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं 5-7 अक्टूबर तक बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 7 अक्टूबर को उदयपुर संभाग में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.