Delhi Weather Today: दिल्ली NCR में मौसम ने बदली चाल! मौसम विभाग ने इस नए अपडेट ने सबको किया हैरान
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही मौसम ने तेज करवट ले ली है. ठंड कमजोर पड़ रही है और दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धूप और गर्मी का असर और तेज होगा, जिससे लोगों को समय से पहले मौसम बदलाव महसूस होगा.

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं. यहां पड़ रही गुलाबी ठंड अब धीरे धीरे विदाई ले रही है. राष्ट्रीय राजधानी में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं का असर कम होने लगा है. वही आसमान के भी साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर भारत में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है जो मैदानी इलाकों के मौसम को प्रभावित कर रही है. सूरज की सीधी धूप और शुष्क हवाओं की वजह से अब दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है.
22 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 22 फरवरी को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. फिलहाल यहां बारिश हाेने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. अगर चेतावनी की बात करें तो आज दिल्ली के उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि मौसम सामान्य बना रहेगा.

ठंड की स्थिति और राजधानी का तापमान
ठंड की बता करें तो IMD के अनुसार अब राजधानी में कड़ाके की ठंड का दौर समाप्त हो चुका है. वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी. फिलहाल दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति की कोई संभावना नहीं है क्योंकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से काफी ऊपर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें...
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. 23 और 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे सटे हुए इलाकों में भी 25 फरवरी तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कुहासा बना रहेगा. 26 और 27 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जिससे फरवरी के अंत तक गर्मी का असर काफी ज्यादा बढ़ जाएगा.











