Rajasthan: 32 साल तक फर्जी डिग्री से नौकरी करता रहा, रिटायरमेंट से 7 दिन पहले यूं पकड़ा गया सरकारी शिक्षक
Rajasthan: टोंक में एक शिक्षक कृष्ण चंद्र जेकवाल ने 32 साल तक फर्जी बीएड डिग्री पर नौकरी करता रहा. SOG की जांच में खुलासा होने के बाद, जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका ने उन्हें रिटायरमेंट से 7 दिन पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया.
ADVERTISEMENT

Rajasthan
Rajasthan: विद्यार्थियों को सत्य और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले एक शिक्षक खुद ही 'गुरुघंटाल' निकले हैं. टोंक जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक पिछले 32 वर्षों से फर्जी बीएड डिग्री के सहारे नौकरी कर रहा था. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ, जिसके बाद रिटायरमेंट से ठीक सात दिन पहले शिक्षक की नियुक्ति रद्द कर दी गई.
