UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रशासन ने लक्सर में आरोपी खालिद की अवैध दुकान पर चलाया बुलडोजर

UKSSSC Paper Leak 2025: उत्तराखंड सरकार ने पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी खालिद पर बड़ी कार्रवाई की है. हरिद्वार लक्सर स्थित उसकी अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया.

ADVERTISEMENT

UKSSSC Paper Leak 2025
UKSSSC Paper Leak 2025
google news

UKSSSC के पेपर लीक लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी खालिद के खिलाफ उत्तराखंड सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शुक्रवार को खालिद के हरिद्वार के लक्सर स्थित सुल्तानपुर में अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया. ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान आसपास के इलाके में के लोग इकट्ठा हो गए. ऐसे इस कार्रवाई की चर्चा पूरे दिन भर इलाके में होती रही.