हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, कह गए ये सब

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब से रेल मंत्रालय अश्विनी वैष्णव के हाथ में आया है तब से ट्रेन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नागौर सांसद (Nagaur MP) और आरएलपी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) के बीच आज संसद में जमकर विवाद गहरा गया. मामला यहां तक जा पहुंचा कि बेनीवाल ने रेल मंत्री को बदतमीज तक कह दिया. उन्होंने कहा कि "ये मनहूस हैं. जब से रेल मंत्रालय इसके हाथ में आया है लगातार ट्रेन दुर्घटनाएं (Train Accidents) बढ़ रही हैं. जब कोई व्यक्ति रेल के अंदर सोता है तो उसको नींद नहीं आती. क्योंकि वह यही सोचता रहता है कि पता नहीं कब रेल पटरी से उतर जाए."