सवाई माधोपुर में बवाल: डूंगरी बांध के विरोध में उग्र हुए ग्रामीण, पुलिस पर भयंकर पथराव और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Sawai Madhopur violence: राजस्थान के सवाई माधोपुर में डूंगरी बांध परियोजना के विरोध में निकाला गया आंदोलन हिंसक हो गया. ट्रैक्टर रैली के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश तक की गई. कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा. जानिए पूरे बवाल की वजह.

ADVERTISEMENT

Sawai Madhopur violence
सवाई माधोपुर में बवाल
google news

राजस्थान के सवाई माधोपुर में डूंगरी बांध परियोजना के विरोध में निकाला जा रहा आंदोलन हिंसक हो गया. ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने तक की कोशिश की. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.