राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का निधन, 25 महीने कोमा में रहे, जानें उनका राजनीतिक सफर! 

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का बीकानेर में निधन हो गया. वह लगभग 25 महीने से कोमा में थे. किसान नेता के रूप में उनकी पहचान थी. मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे डूडी का अंतिम संस्कार आज बीकानेर में किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Rameshwar Dudi
Rameshwar Dudi
google news

Rameshwar Dudi death: राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे और करीब 25 महीनों से कोमा में थे. डूडी की पहचान एक प्रभावशाली जाट नेता और किसानों हितैषी नेता के रूप होती थी. उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज दोपहर बीकानेर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.