जयपुर: मरीजों को 10 रुपए का बिस्किट देकर फोटो खिंचाई फिर वापस भी ले लिया, 'सेवा पखवाड़ा' का वीडियो वायरल!

जयपुर के RUHS अस्पताल में सेवा पखवाड़ा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता का बिस्किट स्टंट वीडियो वायरल हो गया. मरीज को 10 रुपए का बिस्किट देकर फोटो खिंचवाई और फिर वापस ले लिया. सोशल मीडिया पर लोग इसे मार्केटिंग स्टंट बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

BJP biscuit video viral, Jaipur seva pakhwada controversy, RUHS hospital Jaipur news, biscuit photo viral BJP worker, viral video Jaipur hospital
तस्वीर: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रिन ग्रैब.
google news

जयपुर के RUHS अस्पताल में हाल ही में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया था, जिसमें मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए. यहां तक तो सब ठीक था. लेकन बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने मरीज को 10 रुपये का बिस्किट थमाया, फोटो खिंचवाया और फिर वही बिस्किट वापस भी ले लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.